फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारसी ठाठ-बाट के बीच सजी विभूतियों की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी की 27वीं चार्टर नाइट का आयोजन रविवार को चौकाघाट स्थित एक होटल में हुआ। इस वर्ष समारोह की मुख्य थीम ‘विभूतिया - एक शाम अपने रत्नों के नाम’ रखी गई थी। समारोह स्थल को पारंपरिक बनारसी छटा में सजाया गया था, जिसमें काशी के घाट, बनारसी छतरी, पान-कचौड़ी के स्टॉल और प्रमुख मंदिरों (बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, संकट मोचन, दुर्गा जी व काल भैरव) की मनमोहक झलक आकर्षण का केंद्र रही। संयोजन आलोक अग्रवाल एवं पूजा मेहरोत्रा ने किया। क्लब के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि चार्टर नाइट लायंस परिवार के आपसी सौहार्द, सेवा भावना और एकजुटता का उत्सव है। आयोजन में पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों व सदस्यों सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें