महाबोधि एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास में बिना टिकट बनवाए कुत्ते के साथ सफर कर रहे यात्री को पीडीडीयू जंक्शन में टीटी ने जांच के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद कुत्ते का टिकट बनवाया गया। फिर उसे आगे की यात्रा की अनुमति दी गई।
दरअसल, रेलवे में ट्रेन में कुत्ते के साथ सफर करने के लिए नियम कानून हैं। कुत्ते का भी टिकट बनवाना पड़ता है। ट्रेन की एसी फर्स्ट क्लास में पूरा केबिन बुक होने पर ही कुत्ते के साथ सफर किया जा सकता है। स्लीपर या जनरल या एसी सेकेंड क्लास में कुत्ते के साथ सफर की किसी को अनुमति नहीं है।
कुत्ते का टिकट बना भी है तो भी उसे स्लीपर या जनरल या एसी सेकेंड क्लास में सफर के दौरान यात्री अपने साथ नहीं रख सकते। यात्रा के दौरान कुत्ते को गार्ड को देना होगा, जो उसे पिंजरे में रखेगा। सिर्फ एसी फर्स्ट क्लास में टिकट बनवाकर कुत्ते के साथ सफर किया जा सकता है।