वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के छात्र तरुण गौतम पर साथ रहने वाले सत्यम कुमार ने चाकू से हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। तहरीर में तरुण गौतम ने बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच कमरे में सो रहा था। आरोप है कि सत्यम ने चाकू, कूकर और गिटार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आठ टांके लगाने पड़े। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कमरे को बाहर से बंद कर भाग गया। पीड़ित ने मकान मालिक को फोन कर दरवाजा खुलवाया और इलाज के लिए अस्पताल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों छात्र छित्तूपुर इलाके में किराये के कमरे में साथ रहते थे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो