क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बेटी का फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो शेयर करने के मामले में चोलापुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिसंबर 2024 में उनकी बेटी का फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो शेयर की गई। लोगों से जानकारी मिली तो फेसबुक और इंस्टाग्राम का अकाउंट बंद कर दिया गया। मगर, फरवरी महीने में फिर अकाउंट बनाकर चालू कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।