रामनगर। राजकीय बाल गृह (बालक) में आवासित एक मूकबधिर बालक की रविवार रात टीबी से मौत हो गई। 11 मई से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती था। कर्मचारियों ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से सोमवार देर रात उसका अंतिम संस्कार पर किया। संस्था प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक को 20 दिसंबर 2024 में भदोही बाल कल्याण समिति से यहां भेजा गया था। वह न तो बोल सकता था और न ही सुन सकता था। लंबे समय से टीबी से जूझ रहा था। संवाद