वाराणसी। काशी वंदन में शुक्रवार को नमो घाट पर सांस्कृतिक संध्या में गायन और वादन की गंगा प्रवाहित हुई। शहर के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. आनंद मिश्र के सितार वादन से कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने सबसे पहले राग यमन में रचित और तीन ताल में निबद्ध बंदिश प्रस्तुत की। उसके बाद पारंपरिक गत को प्रस्तुत करते हुए भजन मलिका में उन्होेंने हे राम, पायोजी मैंने राम रतन धन पायो... जैसे भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आखिर में उन्होंने बनारस की प्रसिद्ध कजरी पिया मेंहदी मोती झील से... प्रस्तुत कर उन्होंने सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संवाद