फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चितरंजन पार्क के पास कांवड़ियों के लिए महीने भर चलेगा भंडारा

विज्ञापन
दशाश्वमेध पर लोगों में खाने का वितरण करते आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु। अमर उजाला - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क के पास भंडारा शुरू हुआ। उद्घाटन प्रदेश के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने किया। श्रावण मास भर यह भंडारा चालू रहेगा। मंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को यहां ठहरने और खाने की समस्या नहीं होगी। उनके लिए जगह-जगह कांवड़िया शिविर बनाए गए हैं। पहले दिन भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूड़ी-सब्जी, गुलाब जामुन, मालपुआ पुलाव और वस्त्र वितरण हुआ। ललित बेरीवाला के सहयोग से शिविर लगा। गीतकार कन्हैया दुबे केडी, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजस्थान मंडल के मंत्री विजय कृष्ण मिश्रा, अमित मिश्रा, दिलीप तुलसियानी, ब्रह्म दत्त ने मंत्री को स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें