राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रशेखर ने कहा कि आयुर्वेद और कृषि का बेहतर संबंध है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए औषधीय वनस्पतियों के बारे में सभी को जानना होगा। प्राचार्य प्रो.डीके मौर्य ने आयुर्वेद की महत्ता पर चर्चा की। मुख्य अतिथि ने आयुर्वेद और कृषि के संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने संवाद के माध्यम से आयुर्वेद एवं कृषि के पारस्परिक संबंध, औषधीय वनस्पतियों के महत्व और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता बताई। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चौकाघाट नं. 2 में स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क औषधि वितरण शिविर में 55 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। परीक्षण करने वाली टीम ने बच्चों का वजन, लंबाई, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं विजन टेस्ट कर निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं। शिविर में डॉ. विनोद कुमार स्वामी, डॉ. रुचि तिवारी, डॉ. अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे।