नेहरू युवा केंद्र और काशी विद्यापीठ की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शुक्रवार को युवा दिवस पर युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि कोई भी देश युवा शक्ति के बल पर ही आगे बढ़ सकता है। कुलपति प्रो़ एके त्यागी ने भी विचार रखे। टीएसआई देवानंद बनरवाल ने कहा कि दुर्घटना में बढ़ोतरी का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है। समारोह में भाजपा जिला मंत्री अश्विनी त्रिपाठी, डाॅ़ नंदकिशोर राय, राकेश यादव आदि रहे।
उधर, सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कालेज में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा कि यह दिन युवाओं को प्रेरित करने शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करने वाला है। संचालन आकांक्षा व धन्यवाद ज्ञापन श्रेया ने दिया।