वाराणसी। पत्नी को जान से मारने केमामले में पति समेत पांच के खिलाफ शनिवार को मंडुवाडीह में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिर्जापुर के अदलपुरा निवासी नम्रता की शादी लहरतारा निवासी प्रेमशंकर से हुई थी। शादी केबाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। आरोप है तीन दिनों पूर्व रात में सोते समय उसके गले पर प्रेमशंकर ने ब्लेड से हमला कर दिया। घर से भाग कर उसने जान बचाई। पीडि़त ने इसकी शिकायत मंडुवाडीह थाने में की। एसओ मंडुवाडीह का कहना है कि प्रेमशंकर, उसकेतीन भाई और पिता के खिलाफ जान से मारने का प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।