फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने इंजन रोककर किया विरोध

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माल गोदाम पर काम करने वाले श्रमिकों और ड्राइवरों का उत्पीड़न आम बात हो गई है। इससे आजिज आकर श्रमिकों ने ट्रकों को खड़ा कर लगभग एक घंटे तक कैंट स्टेशन से इलाहाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। आरपीएफ वालों ने श्रमिकों को खदेड़ कर और लाठी पटककर जाम खुलवाया। वहीं, साथी की गिरफ्तारी के विरोध में मालगोदाम के श्रमिकों ने फिर कैंट की तरफ से आ रहे रेल इंजन को रोककर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का कहना था कि रेलवे पुलिस आए दिन किसी न किसी मामले में श्रमिकों को बैठा लेते हैं। शाम को फिर छोड़ देते हैं। यही नहीं, ट्रकों से अवैध वसूली भी करते हैं। रुपया न देने पर ड्राइवर और खलासी को घंटों बैठा लिया जाता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह ने कहा कि श्रमिकों द्वारा इंजन रोकने की खबर मिलते ही तत्काल जवान मौके पर पहुंचे और लाइन क्लीयर करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें