फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकरे की अस्थियां आज होंगी विसर्जित

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवसेना के प्रमुख रहे बाला साहेब ठाकरे की अस्थियां शुक्रवार को गंगा की पवित्र धाराओं में विसर्जित होंगी। मंडल प्रमुख गुलशन कपूर के अनुसार सुबह दस बजे महावीर मंदिर अर्दली बाजार में अस्थि कलश दर्शनार्थ रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे अस्थि कलश यात्रा अर्दली बाजार से शुरू होगी जो कचहरी, अंधरापुल, लहुराबीर, गिरजाघर होते हुए चौक स्थित शिवसेना मंडल कार्यालय पहुंचेगी। यहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मणिकर्णिका घाट पर शाम साढ़े तीन बजे अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें