फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5210 विधि को अपनाएं, मधुमेह से बचें

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मधुमेह से भारत में सबसे अधिक मरीज हैं। इस बीमारी के बचाव के लिए लोगाें को जरूरी है कि वे 5210 विधि को अपनाएं। मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में डा. एमके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि 5210 विधि में पांच का मतलब है प्रतिदिन पांच चम्मच सीजनल फल का इस्तेमाल करें। दो का अर्थ है कंप्यूटर, टीबी या चमकने वाले स्क्रीन पर लगातार न देखें और न काम करें। एक का मतलब है प्रतिदिन एक घंटा शारीरिक व्यायाम करें। शून्य का मतलब है पिज्जा एवं बरगर आदि फास्ट फूड के सेवन से बचें। उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या, मोटापा और खानपान में लापरवाही के कारण यह बीमारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें