फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के सिक्के की बिक्री को आज खुले रहेंगे डाकघर

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार को धनतेरस पर डाकघर में सोने के सिक्कों की बिक्री होगी। बिक्री पर साढ़े छह प्रतिशत के बजाय सात प्रतिशत छूट दी गई है। त्योहार पर अधिक बिक्री को देखते हुए डाक विभाग ने रविवार को भी सोना बेचने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद जोन से मिले आदेश के अनुसार, जनपद के चयनित डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री होगी। इन डाकघरों में मुख्य डाकघर विशेश्वरगंज, प्रधान डाकघर कैंट, मुगलसराय, चंदौली, बीएचयू आदि शामिल हैं। प्रवर डाक अधीक्षक एसएस मिश्र ने बताया कि इलाहाबाद जोन कार्यालय से मिले आदेश पर चयनित डाकघर धनतेरस पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की बिक्री के लिए खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें