फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापी जमा नहीं करने पर 13 कालेजों पर जुर्माना

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नकलचियों की कापी जमा नहीं करने के आरोप में काशी विद्यापीठ से संबद्ध 13 कालेजों पर जुर्माना लगाया गया है। इसमें से दो कालेजों ने जुर्माने की राशि जमा कर दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध पूर्वांचल के विभिन्न कालेजाें में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़े गए छात्राें की कापी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जमा करने को कहा था लेकिन 13 कालेजाें ने कापी जमा नहीं की। जिन कालेजाें पर जुर्माना लगाया गया है, उसमें जगतपुर पीजी कालेज, स्वतंत्रता सेनानी महाविद्यालय, प्रभुनारायण सिंह पीजी कालेज, देवनाथ महाविद्यालय चंदौली, जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर चंदौली, हरिनंदन महाविद्यालय चंदौली, राधामोहन किसान मजदूर महाविद्यालय बलिया, जमुना राम पीजी कालेज बलिया, पृथ्वी सिंह किसान महाविद्यालय बलिया, गोपाल जी महाविद्यालय बलिया, कुबेर महाविद्यालय बलिया, रामदास महाविद्यालय बलिया, रामदत सुखदेव महाविद्यालय बलिया शामिल है। प्रत्येक कापी पर पांच हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। इसमें जगतपुर पीजी कालेज ने पांच हजार और पृथ्वी सिंह महाविद्यालय ने 10 हजार रुपये जुर्माना जमा कर दिया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एसएल मौर्या ने बताया कि जिन कालेजाें की कापियां डाक से भेजी गई होंगी और उसका रसीद उनके पास होगा तो वे जुर्माने से मुक्त रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें