फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रभु नारायण सिंह भर्ती, हालत गंभीर

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक प्रभु नारायण सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें लंका स्थित हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को हेरिटेज अस्पताल के डा. कुमार भास्कर उनके आवास काशीपुरा में उपचार के लिए गए थे। उक्त चिकित्सक ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। उन्हें शुक्रवार की सुबह ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके पीठ में बड़े घाव निकल आए हैं और परीक्षण में सेप्टीशिमिया की पुष्टि हुई है। फेफड़े में पानी भी भर गया है। शरीर के कई हिस्साें में सूजन आ गई है। उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड 109 में भर्ती कराया गया है, जहां देखने वालाें की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें