वाराणसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वाराणसी आ रही एक चीनी महिला का सामान बुधवार को उचक्कों ने इलाहाबाद के समीप पार कर दिया। महिला चीनी समूह के साथ झांसी से एसी थर्ड में सफर कर रही थी। महिला ने बताया कि चोरी हुई अटैची में लगभग 10 हजार रुपये, 15 हजार के भारतीय परिधान व अन्य जरूरी सामान था। स्टेशन पर उतरने के बाद महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत की।