फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें आज नहीं चलेंगी

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-विन्ध्याचल इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत इलाहाबाद-मुगलसराय खंड की तीन ट्रेनों को रविवार को निरस्त कर दिया है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे प्रशासन ने इलाहाबाद से मुगलसराय खंड में ट्रेनों की बंचिंग को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है। पीआरओ के मुताबिक गाड़ी संख्या 14209/14210 विन्ध्याचल-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस इलाहाबाद से विन्ध्याचल के बीच, 53345/53346 इलाहाबाद-चुनार पैसेंजर और 54105/54106 इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर रविवार को नहीं चलेंगी। बता दें कि गाड़ी 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा शनिवार को निरस्त कर दी गई। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा और आनंद विहार-राजेंद्र नगर जनसाधारण स्वतंत्रता दिवस पर निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें