फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव, पुतला फूंका

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित एईएन कालोनी की नाली जाम होने पर रहने वाले रेल कर्मियों और उनका परिवार विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य अधिकारी का प्रतिकात्मक पुतला फूंका। इसके बाद अमित कुमार के नेतृ्त्व में अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र चौधरी का घेराव किया। रेल कर्मियों और उनके परिवार के लोगों का कहना था कि नाली जाम होने की वजह से कालोनी में चारों तरफ गंदगी फैली हुई हैै। ऐसे में लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी एक सप्ताह मौका मांगा। रोड के नालों पर अतिक्रमण होने की वजह से कालोनी की नाली जाम हो रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि 24 घंटे में नाली साफ नहीं हुई तो 21 जून को यहां आने पर रेल राज्य मंत्री का घेराव करेंगे। पुतला दहन और घेराव करने वालों में अमित कुमार, अशोक, मीना, राधिका, मंजू देवी, चिंतामणि समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें