वाराणसी। बीएचयू द्वारा आयोजित स्कूल प्रवेश परीक्षा (सेट) के अंतर्गत शनिवार को 11वीं (गणित) की प्रवेश परीक्षा हुई। सुबह आठ से दस बजे तक आयोजित इस परीक्षा में 19550 अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। बीएचयू परिसर में 25 केंद्र और परिसर के बाहर 13 केंद्र बनाए गए थे। वहीं स्कूल प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत 18 मई रविवार को प्रथम पाली में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। 40 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 21799 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रविवार को ही द्वितीय पाली में 11वीं (बायो) की प्रवेश परीक्षा बीएचयू परिसर में नौ केंद्रों पर होगी। इसमें 6288 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी क्रम में 19 मई सोमवार को 11वीं आर्ट्स व कामर्स की परीक्षा होगी जिसमें 2869 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ये जानकारी स्कूल प्रवेश परीक्षा की मुख्य समन्वयक डा. मंजुला पांडेय ने दी।