फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला प्रक्षेप में संदीप का राष्ट्रीय कीर्तिमान

Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एथलीट संदीप यादव ने प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर बालकों की भाला प्रक्षेप स्पर्धा में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 70.41 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। सिगरा स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में लगातार चौथे दिन मेजबान वाराणसी मंडल का दबदबा रहा। इस दिन वाराणासी की झोली में दस स्वर्ण पदक आए।सीनियर बालकों की 400 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज के रंगराजन को स्वर्ण मिला जबकि पोलवाल्ट में इलाहाबाद के कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में आगरा के क्षेत्रपाल, पोल वाल्ट में वाराणसी की सरिता, त्रिकूद में देवीपाटन के महेंद्र प्रताप, डिस्कस थ्रो में वाराणसी की सरिता यादव, त्रिकूद में फैजाबाद की आइसा, 400 मीटर बाधा दौड़ में चित्रकूट की प्रियंका, भाला प्रक्षेप में वाराणसी की अंजू पटेल, पोलवाल्ट में फैजाबाद की रूबी सिंह, 3000 मीटर दौड़ में वाराणसी की रेनू यादव, 5000 मीटर दौड़ में बरेली की पल्लवी गंगवार, 100 मीटर बाधा दौड़ में गोरखपुर के प्रतीक व इलाहाबाद की ऋत्विका एवं 110 मीटर बाधा दौड़ में नीरज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उधर, जूनियर बालकों की 100 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कालेज के जितेंद्र, ऊंची कूद में लखनऊ के मो. वारिस, पोलवाल्ट में इलाहाबाद के अवनीश व रेशमा पटेल, त्रिकूद में मिर्जापुर के शिवा, डिस्कस थ्रो में इलाहाबाद के संजय व दीपिका मिश्रा, 3000 मीटर वाक रेस में वाराणसी की प्रियंका, 100 मीटर दौड़ में वाराणसी की अंजली, ऊंची कूद में कानपुर की शालू, त्रिकूद में वाराणसी की सोनी, भाला प्रक्षेप में मेरठ की किरण एवं सौ मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ की कल्याणी को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें