फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफरान और कामना सीनियर स्टेट कैरम चैंपियन

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। द्वितीय वरीयता प्राप्त मुरादाबाद के गुफरान और शीर्ष वरीय वाराणसी की कामना गुप्ता ने 23वीं सीनियर स्टेट कैरम चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला एकल में चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। हैप्पी माडल स्कूल की रामकटोरा शाखा में रविवार को देर शाम संपन्न चैंपियनशिप के पुरुष एकल के फाइनल में गुफरान ने इलाहाबाद के अब्दुल रहमान को 25-14, 25-8 से हराया जबकि महिला एकल के फाइनल में कामना ने वाराणसी की ही तूलिका चौरसिया को 25-4, 25-5 से हरा खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल में तूलिका ने सुमन गिनोडिया को 21-16, 19-18 से तथा कामना ने मनीषा सिंह को 23-7, 20-25 व 25-12 से हराया था। पुरुषों के सेमीफाइनल में गुफरान ने कानपुर के रिजवान को 25-14, 25-10 से तथा अब्दुल रहमान ने आगरा के रेहान अहमद को 22-3, 22-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि 39 जीटीसी के ब्रिगेडियर केवी सिंह और काशी ग्रामीण बैंक के चेयरमैन एसएन त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्मारिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन यूपी कैरम संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें