फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर 9933 ने लगवाई पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से जहां केवल 4420 लोगों ने ही टीकाकरण कराया था। वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर से ग्राफ बढ़ गया और 11,185 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में बनाए गए केंद्रों पर 9,933 लोगों को पहली डोज लगाई गई जबकि 1252 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। सुबह से ही केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी रही। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल वाले 6701 और 45 से ऊपर वाले 4484 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान जिले में तीन अभिभावक स्पेशल केंद्र पर 246 और दो महिला स्पेशल केंद्र पर 116 महिलाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें