फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 119 नाविकों को दिए 974 लाइफ जैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा नदी में यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को नाविकों को निशुल्क लाइफ जैकेट वितरित कीं। प्राधिकरण की ओर से 119 नाविकों को कुल 974 लाइफ जैकेट बांटे गए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार रविवार को नमो घाट फेज-2 पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता ने लाइफ जैकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि जनपद में पंजीकृत सभी नौकाओं को उनकी स्वीकृत यात्री क्षमता के अनुरूप लाइफ जैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही न केवल नाविकों बल्कि यात्रियों के जीवन को भी संकट में डाल सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें