खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स और जिमनास्टिक सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लक्ष्मण अवार्डी रमेश यादव ने किया। संचालन और स्वागत एथलेटिक्स कोच चन्द्रभान यादव ने किया। एथलेटिक्स 54 बालक और 42 बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। जूडा़ें में 46 बालक और 32 बलिका कुल 78 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने किया। संचालन जिमनास्टिक कोच अतुल कुमार ने किया। इस मौके पर आरोही चौरसिया, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।