फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 93 हजार मतदाता बढ़े और 43 हजार घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में अब तक नाम जोड़ने के लिए जहां 93 हजार नए वोटरों ने आवेदन किया है, वहीं 43 हजार से अधिक वोटरों ने मतदाता सूची से नाम हटाने की भी गुहार लगाई है। इससे पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जिले के कुल मतदाताओं का जो आंकड़ा था, उसमें बदलाव होना तय हो गया है। हालांकि इसकी तस्वीर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

27 अक्टूबर से शुरू मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में अब तक 43500 से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म-7 भरकर मतदाता सूची से नाम हटाने की गुहार लगाई है। इससे जिले में बड़ी तादाद में वोटरों के नाम कम होने का अनुमान है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक आपत्तियों के सत्यापन के बाद अमूमन तीन से चार फीसदी आवेदन निरस्त हो जाते हैं। ऐसे में लगभग 42 हजार वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटना तय है। दूसरी ओर लगभग 93 हजार नए मतदाता बनने के लिए भी आवेदन आए हैं। इससे माना जा रहा है कि इस बार जिले की मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़ेंगे। इसके चलते मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जिले की कुल मतदाताओं की संख्या (30.63 लाख) बढ़कर 31 लाख के पार पहुंच जाएगी। चुनावी वर्ष में इस बार 1.45 लाख से अधिक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इनमें 43.5 हजार मतदाताओं ने सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन किया है।

एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार मतदाता सूची से नाम हटाने और नए मतदाता बनाने के लिए आवेदन लगातार हो रहे हैं। इनके सत्यापन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्रक्रिया अभी चल रही है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें