फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 92.94 लाख का फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोजवा क्षेत्र स्थित शंकुलधारा पोखरे के पास लावारिस कार में मिले 92.94 लाख रुपये के दिल्ली और आजमगढ़ से कनेक्शन की बात भी सामने आई है। यही नहीं पुलिस महकमे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक बड़े व्यापारी की हवाला की बड़ी रकम दो शिफ्ट में आई थी।
विज्ञापन

भेलूपुर क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही एक शिफ्ट के पैसे की गिनती हुई थी। पैसे की उस खेप को सुरक्षित शहर से बाहर भेज दिया गया था। दूसरी शिफ्ट में आए रुपये की गणना के बाद पुलिस कर्मियों को भी उनका हिस्सा मिलना था, लेकिन अचानक बात बिगड़ गई और मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। वहीं, इस पूरे प्रकरण के अहम सूत्रधार और खुद को एक संगठन का प्रमुख बताने वाले के सारनाथ क्षेत्र स्थित घर पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा, लेकिन उसका पता नहीं लगा।

भेलूपुर थाना के खोजवा क्षेत्र स्थित शंकुलधारा पोखरे के समीप खड़ी एक लावारिस कार से बीते बुधवार को पुलिस ने 92 लाख 94 हजार 600 रुपये बरामद करने का दावा किया था। इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ ही खोजवा चौकी प्रभारी सुशील कुमार को कोतवाली थाने से संबद्ध कर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पूरे प्रकरण की जांच डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम को सौंप कर रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस संबंध में भेलूपुर थाने के पुलिस कर्मियों और काशी जोन के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। यह जरूर है कि दबी जुबान इस मसले को लेकर पूरे कमिश्नरेट के पुलिस कर्मियों से लगायत अफसरों तक खासी चर्चा है। सभी का गुपचुप यही कहना है कि बड़े पैमाने पर हवाला के पैसे का लेनदेन हुआ है और इसकी जानकारी लखनऊ तक के महकमे के वरिष्ठ अफसरों को है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि विभागीय कार्रवाई की जद में आता कौन-कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें