वाराणसी। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के साथ ही समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद पर भर्ती के लिए परीक्षा में दूसरे दिन 9281 अभ्यर्थी शामिल हुए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने 46 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की शाम 3 से 5 बजे तक हुई। एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 22752 में 13471 अनुपस्थित रहे जबकि 9281 ने परीक्षा दी। साथ ही दूसरी पाली में 9306 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। पंजीकृत 22752 में से 13446 अनुपस्थित रहे। संवाद