फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 916 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 246 को ही मिला जॉब ऑफर

विज्ञापन
रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी संवाद
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों और 916 युवाओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, इनमें से 246 अभ्यर्थियों को ही जॉब ऑफर मिल पाया। वाराणसी मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में करीब 916 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि जिस भी कंपनी में अवसर मिले, वहां ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अनुभव अर्जित करना चाहिए। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने प्रतिभागी युवाओं का विभिन्न नियोजकों से परिचय कराया और कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में शैक्षिक योग्यता के साथ तकनीकी शिक्षा भी बेहद आवश्यक है। रोजगार मेले में एनएसएस सिक्युरिटी सर्विसेस, टाटा स्ट्राइव, आरएसजी सर्विसेज, ट्राई सिक्योरिटी सर्विसेस, एक्सिस मैक्स इंश्योरेंस कंपनी सहित कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की। इनमें 246 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें जॉब ऑफर प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें