औराई। थानाक्षेत्र के अमीरपट्टी गांव में बुधवार को उस समय शादी की खुशी गम में बदल गई जब शादी से पहले ही पिता की अर्थी परिजनों को उठानी पड़ी। गांव निवासी रामउजागिर शुक्ला (58) परिवार के साथ दिल्ली में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। इधर बीच घर आए थे और बुखार से पीड़ित होकर उपचार करा रहे थे। पांच पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र श्रीकांत शुक्ला अज्जू की शादी 25 अप्रैल को तय थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा था। मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ते ही उन्हें गोपीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई ले जाने की सलाह दी। पीजीआई ले जाते समय वह रास्ते में दम तोड़ दिए। अंतिम संस्कार स्थानीय भोगांव घाट पर किया गया।