वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेलमंत्री ने कहा कि यह गठबंधन टिकाऊ नहीं है, इसका जवाब जनता चुनाव में दे देगी। इसका आंकड़ा गणित से वे दोनों पार्टियां लगा रही हैं लेकिन कार्यकर्ताओं में इसका मिश्रण होगा भी कि नहीं। यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित युवा प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में भाग लेने आए चेतन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बस लोकसभा चुनाव को लेकर ही यह गठबंधन बना है, इसके बाद आगे की राह नहीं दिख रही है। लंबे समय तक एक दूसरे के जान के दुश्मन बने रहने वाले आज एक कैसे हो गए, यह समझ से परे हैं। कहा कि जनता है सब जानती है, चुनाव में इसका जवाब देकर रहेगी।