वाराणसी। भदोही में स्कूल वैन में आग लगने की घटना को बच्चों के अभिभावक जब भी याद कर रहे हैं, उनकी आंख भर आ रही हैं। वैन में आग लगने और बच्चों के झुलसने की सूचना मिली तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। घर में लोग रोने लगे और बच्चों को बचाने के लिए घटना स्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, कई बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे। इधर बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बच्चों की कराह सुनकर अभिभावकों की आंखें भर आई। घर के सदस्य बच्चों की एक झलक पाने को परेशान रहा और वह चिकित्सकों से यह पूछते रहे कि कब तक बच्चा ठीक हो जाएगा। अभिभावकों के मुताबिक बच्चों ने दो दिन पहले भी वैन में रखे सिलेंडर से रिसाव होने की सूचना दी थी, इस पर चालक को बोला गया था लेकिन तब भी उसने गंभीरता से नहीं लिया।