फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण कुंभ देगा पर्यावरण मित्र बनने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक दिसंबर से होने वाले पर्यावरण कुंभ की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि जयंत सहस्त्रबुद्धे ने तैयारियों से संबंधित जायजा लिया। बैठक में उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषित होने से मनुष्य का जीवन असंभव है। पर्यावरण कुंभ जन चेतना लाने के साथ प्रकृति मित्र बनने का संदेश देगा। विशिष्ट अतिथि करुणेश शर्मा ने कहा कि प्राणवायु उत्पन्न करने वाले पौधों के प्रति जागृति लाने का कार्य करेंगे। कुलपति टीएन सिंह ने कहा कि अब तक तीन हजार पंजीकरण हो चुके हैं। इसके तहत विशाल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सोमदेव भारद्वाज, दीनदयाल, विजय मित्तल, रितेश कुमार दुबे, अमित राय, अशोक चौरासिया, अजय सिंह, डॉ सुनील सिंह, डा. सुनील विश्वकर्मा, अमित मिश्रा आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें