फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन : वाहनों की केंद्रीयकृत व्यवस्था होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अगले साल जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए लखनऊ में प्रोटोकाल समिति की बैठक हुई। इसमें कमिश्नर दीपक अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वालों के वाहनों की केंद्रीयकृत व्यवस्था पर चर्चा की गई। शनिवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के साथ बैठक में हिस्सा लेने के बाद वापस बनारस लौटेंगे। लखनऊ की बैठक में शामिल अधिकारियों की मानें तो प्रोटोकाल के सभी नियमों को पालन करने का निर्देश दिया गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए सभी वाहनों के नंबर एलाट होंगे। इन्हीं नंबरों के आधार पर रूट तय होंगे। किस नंबर में कौन प्रवासी भारतीय बैठेगा। इसकी भी अलग सूची तैयार होगी। दिल्ली की बैठक के दौरान कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें