फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के घर पहुंच कर युवती ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। शहावाबाद निवासी एक युवक के घर के सामने गुरुवार की शाम एक युवती ने जमकर हंगामा किया और उसके घर में रहने की जिद कर रही थी। युवती का आरोप था कि युवक उसका प्रेमी है और दो साल से उसके साथ रहता था। युवक ने उससे शादी का वादा किया था और अब मुकर गया है। युवक के घर पर न होने के कारण उसके परिजनों ने युवती को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। युवती कभी खुद को जोगापुर तो कभी राजातालाब की रहने वाली बता रही थी। युवक के परिजनों ने सौ नंबर पर फोन किया तो पीआरवी युवती को रोहनिया थाने ले गई और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें