फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में सुरक्षित है दलितों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। दलित हितों का ख्याल केवल बहुजन समाज पार्टी ने रखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जब मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने भदोही जिले को मंत्री के तीन पद दिए थे। बसपा ने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों को जो सम्मान दिया, वह कोई सरकार नहीं दे सकी है। रविवार को सरैंया में आयोजित बैठक में ये बातें बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त विंध्याचल मंडल संगठन प्रभारी रविशंकर बिंद ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार, महंगाई चरम पर है। विपक्षी दलों के सरकार ने अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता गुम हो गई है। लोग कुछ बोलने से डर रहे हैं। गरीब महंगाई से, व्यापारी जीएसटी से, मजदूर गुंडागर्दी से त्रस्त हैं। जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री श्रीराम मंदिर निर्माण की बात करते हैं। माब लिंचिंग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। निर्दोषों की हत्या कर उनके घर बर्बाद किए जा रहे हैं। लोगों को इंतजार है क िकब काला धन अपने देश में आएगा। कब प्रधानमंत्री 15-15 लाख रुपये लोगों के खाते में भेजेंगे। उन्होंने दलितों को प्रधानमंत्री के जुमलों से आगाह किया। अध्यक्षता कमला शंकर भारती ने, संचालन सूर्यप्रकाश बिंद ने की। राजेश गौतम, पंचदेव नेता, सूर्य प्रकाश मौर्य, अवधेश बिंद, दीपक शर्मा, मुरलीधर बिंद, आशीष कुमार बिंद, साबित अली अंसारी, सूरज मौर्य, महेंद्र कुमार निर्मल, संतोष कुमार राव, बृजलाल बिंद, पवन कुमार बिंद, भाई लाल पासी, बहादुर यादव, अनिल कुमार बिंद, सुरेश यादव प्रधान, राकेश प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें