फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा में पानी नहीं, प्रशासन से पानी की मांग 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा नदी इन दिनों और संकट में है। जगह-जगह जमा पानी सड़ रहा है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नदी किनारे के गांव रसूलपुर, चक्का, औसानपुर, भगतुपुर, परसीपुर, जगापट्टी, भतसार, कोईराजपुर में गेहूं की खड़ी फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। इन गांवों में सिंचाई का एकमात्र साधन वरुणा नदी है। जिला प्रशासन की ओर से नदी में पानी नहीं आने से किसान नाराज चल रहे हैं। हरहुआ ब्लॉक के 10 किमी लंबी नहर में पानी आने के बाद किसान सिंचाई में जुटे हैं। बीते 21 दिसंबर को ज्ञानपुर पंप कैनाल से पानी भरा गया था। फुलवरिया और रामेश्वर में बंधा बनाकर नहीं रोकने से पानी बह जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने आश्वासन दिया है जल्द ही वरुणा में पानी भरा जाएगा। इस मामले में ग्राम प्रधान और सेवापुरी के ग्रामीणों ने वरुणा कॉरिडोर के तहत स्थायी जल संचयन व सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें