फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बाजार पहुंची खाद्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बिग बाजार समेत करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। दोपहर में टीम सिगरा स्थित बिग बाजार पहुंची। यहां जांच के लिए पापड़, गुजिया और नमकीन समेत तीन सैंपल लिए गए। जांच के दौरान बिग बाजार में खलबली मची रही। कज्जाकपुरा से मैजिक पर लाद कर ले जा रहे छह कुंतल 40 किलो रंगीन चिप्स सीज कर सैंपल लिया गया। चिप्स पटना से एक कारोबारी के यहां ले जाया जा रहा था। बड़ागांव के बसनी से एक मैजिक पर लादकर ले जाए जा रहे पांच कुंतल खोवा जब्त कर लिया गया। मलदहिया स्थित चंपक स्वीट हाउस से छेने की मिठाई, चेतगंज स्थित राजेश स्वीट्स से रसमलाई का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें