वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 24 जनवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस का साक्षी बनने का मौका काशी के गौरव पटेल को मिला है। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बंगाली टोला इंटर कॉलेज के छात्र गौरव पटेल अपने मॉडल के साथ इस समारोह में हिस्सा लेगा। गौरव पटेल के साथ तीन अन्य छात्रों भी इसमें भागीदारी करने का मौका मिला है। इसमें एक छात्रा कुमारी वैष्णवी फैजाबाद से, सिकांतो मंडल मथुरा से और अखिलेश कुमार कश्यप पीलीभीत से हिस्सा ले रहे हैं। 12वीं के छात्र ने गौरव पटेल ने ‘ऑप्टिकल फाइबर की मदद से ऊर्जा संरक्षण’ पर मॉडल तैयार किया था। आईआईटी दिल्ली में उन्होंने अपना मॉडल प्रदर्शित किया था, जहां राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें चयनित किया गया। इसी मॉडल की बदौलत उन्होंने जापान यात्रा भी की। 24 जनवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस पर उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू भी शामिल होंगे।