बलिया। जागरूक शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान बलिया की टीम ने आजमगढ़ में 26 दिसंबर से आयोजित रंग महोत्सव में समीर के निर्देशन में भिखारी ठाकुर की अमरकृति बेटी वियोग का मंन कर चार अवार्ड जीत कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। जिसमें नाटक अवार्ड, संगीत अवार्ड, हास्य कलाकार अवार्ड व ग्रुप लीडर अवार्ड शामिल है। संस्थान के सचिव अभय सिंह कुशवाहा ने कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।