फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली देखने आएंगे लालकृष्ण आडवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी चार नवंबर को देव दीपावली पर शहर में होंगे। उनके सचिव ने मंगलवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र से देव दीपावली के बारे में जानकारी ली। साथ ही, लालकृष्ण आडवाणी के वाराणसी आगमन के बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद इसकी अधिकृत सूचना भी डीएम कार्यालय को प्राप्त हो गई। प्रशासन के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी चार नवंबर को बेटी एवं परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ यहां आएंगे। देव दीपावली देखने के बाद यहां रात्रि विश्राम करेंगे। पांच नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे। उधर, नागरिक उड्डयन एवं सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा के भी आने की उम्मीद है। उनके मंत्रालय की ओर से भी मंगलवार को देव दीपावली के संबंध में जानकारी ली गई। राज्यपाल रामनाईक के भी आने की उम्मीद है। मारीशस दौरे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आ पाएंगे। आचार संहिता लागू होने की वजह से प्रदेश के किसी मंत्री के आने का कार्यक्रम अब तक नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें