फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को बनारस बंद का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जीएसटी के विरोध में कई व्यापारी संगठनों ने मंगलवार को 30 जून को बनारस बंद का एलान किया। दावा किया कि बनारस बंद ऐतिहासिक होगी। चायपान तक की दुकानें बंद रहेंगी। संगठनों के प्रतिनिधियों ने ने मंगलवार को मलदहिया स्थित विनायका प्लाजा में मीडिया के समक्ष बंदी को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के डिविजनल चेयरमैन आरके चौधरी, वरिष्ठ आर्किटेक्ट आरसी जैन, दि स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चांदपुर के महामंत्री राजेश भाटिया, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा व महामंत्री प्रमोद अग्रहरि, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन व महामंत्री राजकुमार शर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, थोक वस्त्र व्यवसायी समिति के महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल, वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया व संयुक्त सिचव अनिल सिंह, बनारस होटल एसोसिएशन के महामंत्री गोकुल शर्मा, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अरुण अग्रवाल, जरी व्यापार मंडल के संरक्षक घनश्याम जायसवाल मौजूद रहे। उधर, वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा ने बताया कि बुधवार को संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें बंदी पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें