फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस: 30 मिनट में 9 चोर चुरा ले गए 15 लाख के 55 मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

Sun, 17 Mar 2024 08:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि 30 मिनट में 9 चोर दुकान से 15 लाख के 55 मोबाइल चुरा ले गए। कैंट पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले, जिसमें नौ चोरों की करतूत कैद हुई है। सिटी कमांड सेंटर के जरिये रूट के सभी सीसी कैमरों को खंगाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सदर तहसील के सामने दुकान का शटर तोड़कर नौ चोरों ने 30 मिनट में 55 मोबाइल चोरी कर लिए। शनिवार भोर में हुई घटना के बाबत पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर कैंट पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


दुकानदार के अनुसार लगभग 15 लाख के मोबाइल चोरी हुए हैं। कैंट पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले, जिसमें नौ चोर कैद हुए हैं। सिटी कमांड सेंटर के जरिये रूट के सभी सीसी कैमरों को खंगाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।

कचहरी गोलघर निवासी दुकानदार शादाब अहमद ने बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिली कि दुकान का शटर कुछ गड़बड़ दिख रहा है। दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर को बढ़ाया गया था। साथ ही अंदर रैक पर रखे डिब्बे से कीमती मोबाइल लापता थे।
विज्ञापन


दुकान के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के दौरान मालूम चला कि भोर में 3.45 से 4.15 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। फुटेज में लगभग नौ युवक चोरी करते कैद हुए। सभी डिब्बे से मोबाइल को निकालकर झोले में भरकर फरार हुए। 55 मोबाइल में कुछ कीमती भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें