बनारस रेल इंजन कारखाने से मार्च में 9 कर्मचारी सेवानिवृत हुए। मंगलवार को प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त टीजीटी डॉ. जगदीश नारायण द्विवेदी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक राधेश्याम सिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक तापस राय चौधरी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद, मुख्य फार्मासिस्ट दिलीप कुमार सिंह, लेखा सहायक सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बरेका शाखा प्रबंधक पवन वर्दियार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के धमेंद्र वर्मा ने कर्मचारियों को अपने संचित धन के सुरक्षित और लाभदायक निवेश के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिया। संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मुख्यालय राज कुमार गुप्ता और धन्यवाद सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज ने किया।