बीएचयू के 86 छात्र और छात्राओं ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान अध्ययन केंद्र (एनसीईएसएस) का दौरा कर जल, थल और नभ का विज्ञान समझा। एमएससी और एमए के तीसरे सेमेस्टर के छात्र एडवांस्ड रिसर्च इकोसिस्टम सेंटर पहुंचे और वहां रखे अत्याधुनिक उपकरणों और हाईटेक लैब के व्यावहारिक अनुभव जाने। यह वायुमंडलीय विज्ञान, पर्यावरण जल विज्ञान, समुद्र तटीय स्थिति, जियो डायनमिक्स और पृथ्वी के ठोस तत्वों पर हुए अध्ययनों को क्रमवार समझा। छात्रों ने बताया कि उनके पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की उनकी समझ में बढ़ोतरी हुई। पर्यावरण जल विज्ञान प्रभाग के वैज्ञानिक डॉ. अनूप कृष्णन ने छात्रों के साथ संवाद किया। समकालीन अनुसंधान पद्धतियों पर वैज्ञानिक और तकनीकी अंतर्दृष्टि साझा की। एनसीईएसएस भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है।