प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को जिले के सरकारी अस्पतालों, ब्लड बैंकों सहित अन्य जगहों पर रक्तदान शिविर में 842 लोगों ने रक्तदान कर किया। महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य सेस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भी हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों में लगे विशेष शिविरों में 92283 लोगों ने पंजीकरण करवाकर जांच और इलाज की सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश से किया। इसका प्रसारण भी लोगों ने देखा। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ हिमांशु नागपाल, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, सीएमएस डॉ. आरएस राम मौजूद रहे।