बरेका में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्वयं
व्यापारी नेटवर्क के तत्वावधान में बीएलडब्लू अधिकारी कॉलोनी में दो दिवसीय बैडमिंटन लीग 3.0 खेली गई। इसके फाइनल में पुरुष वर्ग के एकल में वेदांश और महिला वर्ग के युगल में छवि गेरा व वैशाली श्रीवास्तव की जोड़ी विजेता बनी। इस टूर्नामेंट में कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 60 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। आयोजन सचिव और संस्था के संस्थापक अपूर्व मित्तल ने बताया कि पीएम के खेलोगे तो खिलोगे संदेश के साथ प्रतियोगिता हुई। डॉ. स्वाति ने बताया कि यह बैडमिंटन टूर्नामेंट का तीसरा सीजन है। मौके पर पुलकित, आयुष, रेया, प्रदीप चौरसिया, विवेक यादव वीरू मौजूद रहे।