फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवोदय में दाखिले के लिए एक सीट पर 84 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए आज प्रवेश परीक्षा होगी। कुल 80 सीटों पर होने वाले प्रवेश के लिए 6799 परीक्षाथीZ अपनी दावेदारी पेश करेंगे। एक सीट पर दाखिले के लिए 84 छात्रों की दावेदारी है। परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय गजोखर सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को परीक्षा के प्रोटोकॉल के आधार पर शिक्षक तैयारी में लगे रहे। पारदर्शिता के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे की नजर में छात्र परीक्षा देंगे। हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्राचार्य नागेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करा ली गई हैं। जिस परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया है, वह नवोदय विद्यालय और विद्यालय की वेबसाइट से नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर उसको डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ आधार की प्रति भी लेकर आनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें