चोलापुर ब्लाॅक के एक आईटीआई कॉलेज में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 832 युवाओं ने साक्षात्कार दिए, जिसमें 221 को नौकरी मिली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई की ओर से मेले का आयोजन किया गया था। मेले में चार युवक तीन लाख के पैकेज पर मैनेजर के पद पर चयनित हुए। इसमें 26 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। युवाओं का प्लेसमेंट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग आदि पदों के लिए हुआ। मेले का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललितेेश सिंह ने किया। बीडीओ शिव नारायण सिंह और मेला प्रभारी दीप सिंह ने युवाओं के प्रोत्साहित किया।