विद्यापीठ में मंगलवार को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हुई काउंसिलिंग में 83 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही दिया जा रहा है। डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, डिप्लोमा इन डांस (कथक), डिप्लोमा इन ड्रामा (नाट्य) एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग 5 अगस्त को होगी। ब्यूरो